{"_id":"5ccb5604bdec2207476e1a10","slug":"111556829700-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम वापसी के बाद पीएम मोदी समेत 26 प्रत्याशी चुनावी रण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम वापसी के बाद पीएम मोदी समेत 26 प्रत्याशी चुनावी रण में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पांच प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नाम वापस लेने वालों में जनता पार्टी के श्याम नंदन, जन संघर्ष विराट पार्टी के अर्जुन राम शंकर, निर्दलीय राजेंद्र गांधी, राजकुमार सोनी, कांशीराम बहुजन दल के संजय विश्वकर्मा शामिल हैं।
गुरुवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रायफल क्लब में नाम वापसी के दिन पांच प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब भाजपा प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी, सपा-बसपा गठबंधन से शालिनी यादव, कांग्रेस से अजय राय सहित 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 मई को ईवीएम में बंद होगा। चुनाव के लिए दो बैलेट यूनिट प्रयोग किए जाएंगे। इसमें 26 प्रत्याशियों के नाम और एक नोटा का बटन होगा। नामांकन प्रक्रिया में 102 प्रत्याशियों ने 119 सेट में पर्चे दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच में 70 प्रत्याशियों के 87 पर्चे खारिज हो गए थे। सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का पर्चा जवाब देने के लिए एक दिन लंबित रखा गया था। जवाब नहीं देने पर बुधवार को उनका पर्चा खारिज कर दिया गया था। इस प्रकार कुल 71 प्रत्याशियों के 88 पर्चे खारिज हुए।