{"_id":"5c896ecfbdec22147609dcd4","slug":"111552510671-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को आयोजित व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। एक देश, एक कर का नारा देकर जीएसटी लागू किया गया और कठिनाइयों को दूर करने के लिए इसमें सुधार भी किए गए। हमारी प्राथमिकता व्यापारी हितों का ध्यान रखना है।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पूरे देश में सकारात्मक सोच का वातावरण है और काम करने वालों को वोट देने का जनता मन बना चुकी है। देश को लूटने वाले सवाल पूछ रहे हैं। विधि राज्य मंत्री डा नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आजादी के 70 साल तक किसी ने काशी को नहीं छुआ। मगर, पीएम नरेंद्र मोदी के सांसद बनने के बाद यहां की परेशानियां दूर हुई। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पिछली सरकारों मे प्रदेश से उद्योग पलायन कर गए। नई सरकार में व्यापारी सुकून से अपना व्यवसाय कर रहा है। यहां व्यापार का माहौल बना है और लोग आकर्षित हो रहे हैं। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य हर्षपाल कपूर, हंसराज विश्वकर्मा, राजकुमार शर्मा, दिनेश कालरा, गोकुल शर्मा, रमेश जायसवाल, नवरतन राठी आदि उपस्थित रहे।