फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चौक पुलिस ने जारी किया बच्चा चोर महिला का स्केच

चौक पुलिस ने जारी किया बच्चा चोर महिला का स्केच

Thu, 14 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
चौक पुलिस ने जारी किया बच्चा चोर महिला का स्केच
वाराणसी। जैतपुरा थाना के ढेलवरिया की बबिता देवी के दुधमुहे बच्चे को चुरा कर ले जाने वाली अज्ञात महिला का स्केच चौक पुलिस ने बुधवार को जारी किया। चौक पुलिस के अनुसार बबिता और कुछ इलाकाई लोगों के द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर तथाकथित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का स्केच तैयार कराया गया है। स्केच को सोशल मीडिया के साथ ही अन्य जगहों पर चस्पा कर महिला की तलाश की जाएगी। इसके साथ ही ढेलवरिया इलाके के बीटीएस की मदद से मिले कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है। ढेलवरिया निवासी संदीप गुप्ता की पत्नी बबीता देवी को झांसा देकर बीते दो फरवरी को बेनियाबाग स्थित सरकारी अस्पताल के पास से खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताने वाली महिला उनका ढाई माह का बच्चा लेकर भाग निकली थी। इस मामले में बबीता और संदीप ने चौक थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच में चौक और जैतपुरा पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। पुलिस टीमें छानबीन में कुछ जगहों से बच्चा चोर महिला की सीसी फुटेज को निकालकर उसकी तलाश कर रही है। फुटेज में महिला बच्चे को अपनी गोद में लेकर जाते हुए नजर आ रही है। हालांकि 11 दिन बीत जाने के बाद भी महिला और बच्चे का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed