फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शत्रुघ्न बनारस से चुनाव लड़े तो जनता खामोश कर देगी

शत्रुघ्न बनारस से चुनाव लड़े तो जनता खामोश कर देगी

Fri, 18 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
शत्रुघ्न बनारस से चुनाव लड़े तो जनता खामोश कर देगी
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा-बसपा गठबंधन को राजनैतिक स्वार्थ का बंधन बताया है। उन्होंने कहा कि मायावती अखिलेश यादव को चुनाव तक बबुआ बनाकर छोड़ेंगी।
विज्ञापन

गुरुवार को कमच्छा आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शत्रुघभन सिन्हा और सावित्री बाई फूले को उनके हाल पर छोड़ दिया है। शत्रुघभन सिन्हा यदि बनारस से चुनाव लड़ेंगे तो यहां की जनता पूरी तरह से खामोश कर देगी। कई छोटी पार्टियां हमारे संपर्क में हैं। कई सपा नेता उनके संपर्क में हैं। जल्द बताएंगे कितने संपर्क में हैं। पार्टी के मंच पर जब बुलाया जाएगा तो सबको पता चलेगा।
विज्ञापन

कैथी गंगा गोमती संगम तट पर घाट के निर्माण के लिए शिला पूजन किया। कहा कि 12 करोड़ की लागत से 125 मीटर पक्के घाट का निर्माण कराया जा रहा है। वाटर स्पोर्ट्स के लिए जेटी, शौचालय, चेंज रूम, चार राजस्थानी छतरियां लगाई जाएंगी। 2.17 करोड़ की लागत से राजमार्ग से मंदिर तक नाली, सड़क, 80 लाख से सीसी रोड स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल मुनारी में जिला दिव्यांग विभाग और गेल इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण बांटे। कहा कि दिव्यांगों को जल्द ही एक हजार रुपये पेंशन मिलेंगे। जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक करोड़ की लागत से 560 उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, एलार्म छड़ी आदि दिए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, चंदौली जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राष्ट्रीय दिव्यांग के सदस्य उत्तम ओझा, अनिल सिंह, रामप्रकाश दुबे, श्रीनिकेतन मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed