{"_id":"5c156603bdec22571c760398","slug":"111544906243-varanasi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्राई के निए नियम से बनारस में सवा दो लाख परिवारों का मनोरंजन हो जाएगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राई के निए नियम से बनारस में सवा दो लाख परिवारों का मनोरंजन हो जाएगा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल टीवी से जुड़े लाखों उपभोक्ताओं का मनोरंजन 29 दिसंबर से महंगा हो जाएगा। ट्राई 29 दिसंबर से एमआरपी नियम लागू करने जा रहा है। इसके बाद केबिल टीवी उपभोक्ताओं को दो गुना से भी ज्यादा रुपये चुकाने होंगे। इसे लेकर अभी से विरोध शुरू हो गया है। केबिल टीवी कारोबार के लिए भी यह ग्रहण साबित हो सकता है।
वाराणसी में तीन प्रमुख केबिल टीवी एजेंसियां सिटी केबिल, डेन और विजन टीवी हैं। इनके पूरे जिले में सवा दो लाख से ज्यादा सेट टॉप बॉक्स लगे हैं। जानकारों की मानें तो ट्राई का नया नियम लागू होने से केबिल टीवी का धंधा लगभग समाप्त हो जाएगा। जब डीटीएच के बराबर केबिल टीवी के लिए रुपये चुकाने होंगे तो उपभोक्ता डीटीएच ही चुनेगा।
बनारस केबिल टीवी ओनर सोसाइटी के अध्यक्ष हरे राम रंजन ने बताया कि अभी केबिल टीवी से जुड़े उपभोक्ता 100 से 250 रुपये दे रहे हैं। फ्री टू एयर चैनल देखने के पैसे लगते ही नहीं है। नया नियम आने के बाद फ्री टू एयर चैनल देखने के लिए भी करीब 154 रुपये चुकाने पडे़ेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा पसंदीदा चैनल के लिए एक रुपये से लेकर 19 रुपये तक देने होंगे। इंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स चैनल के दाम 10 रुपये से ऊपर हैं। केबिल टीवी पर दिखाए जा रहे सभी चैनलों को देखना चाहेंगे तो 700 से 800 रुपये उपभोक्ता को देने होंगे। इसी को लेकर केबिल आपरेटर विरोध कर रहे हैं।

डीटीएच से गायब हो सकते हैं कई चैनल
केबल ऑपरेटरों ने ट्राई के नए नियम के विरोध में पहले ही मोर्चा खोल दिया है। बनारस केबिल टीवी ओनर सोसाइटी ने चेतावनी दी है कि अगर फैसला वापस नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।
डीटीएच से भी कई महत्वपूर्ण चैनल गायब हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों को फिलहाल कोई शुल्क नहीं देना होता था। अब शुल्क वाले चैनल अपने आप मुफ्त सेवा से बाहर हो जाएंगे।
अभी हम ढाई सौ रुपये सभी चैनलाें का देते हैं। केबिल टीवी का शुल्क बढ़ाना कहीं से भी उचित नहीं है। -राजेश पटेल, शिवपुर
कम पैसे में मनोरंजन के साथ ज्ञान वर्धन भी हो जाता था। मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डालना गलत है। -मीनू शर्मा, शिवपुर