{"_id":"5c12c12a42c7925d0e21bffc","slug":"111544732970-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन प्रतिनिधियों के साथ एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन प्रतिनिधियों के साथ एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में की बैठक
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जन सहभागिता से शहर की यातायात व्यवस्था सुधारें। ट्रैफिक को लेकर मनमाने प्रयोग न किए जाएं। सड़कों पर डिवाइडर सोच-समझकर लगाए जाएं और यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान में आमजन से भी फीडबैक लें। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में यह बातें जिले के जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से कहीं।
जन प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर स्थायी काम किया जाए। प्रवासी भारतीयों को जाम जैसी समस्याओं से शहर में न जूझना पड़े। चौराहों और तिराहों पर तैनात पुलिसकर्मी चालान वसूलने से ज्यादा ध्यान यातायात व्यवस्था पर दें। पुलिस अनावश्यक किसी को परेशान न करे और थानों-चौकियों पर फरियादें सुन कर पुलिस कार्रवाई करे। बैठक में विधायक रवींद्र जायसवाल, अवधेश सिंह व नीलरतन सिंह पटेल, एमएलसी चेतनारायण सिंह व केदारनाथ सिंह, शिवशरन पाठक, राज्य मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि पवन कुमार चौबे, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।