{"_id":"5b79beb242c7924631101c25","slug":"111534705330-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्बानी का मलबा नाली में न बहाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्बानी का मलबा नाली में न बहाएं
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। कोतवाली परिसर में रविवार को एएसपी डॉ. संजय कुमार और एसडीएम अमृता सिंह की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई के साथ नमाज की जगह आदि पर चर्चा की गई। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा की बकरीद के दिन बारिश होने पर मस्जिदों में नमाज अदायगी की जाएगी। वहीं बरसात नहीं होने पर गिराई स्थित ईदगाह पर बकरीद की नमाज सुबह आठ बजे और फूल बाग स्थित ईदगाह पर साढ़े आठ बजे सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान बिजली, पानी और साफ सफाई की की व्यवस्था को पिछले वर्ष की तरह रहेगी। ईदगाह के जो रास्ते खराब हैं उन्हे राबिश डालकर बराबर करा दिया जाएगा। एसडीएम अमृता सिंह ने कहा कि कुर्बानी का मलवा और खून नाली में नहीं बहाया जाए। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी करने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटना में मरे जानवरों के निस्तारण की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि इसके लिए निर्धारित जगह की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर एसओ शेषधर पांडे, विद्युत विभाग के जेई मनोज कुमार, नगर पालिका ईओ अवधेश भारती, हलीम प्रधान, गुड्डू चौधरी, संतोष बघेल, चुन्नू अली, श्रीकांत जायसवाल, नरेंद्र दुबे, दिनेश उमर वैश्य, गुलफान प्रधान, धर्मेंद्र द्रिवेदी, जितेंद्र गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन