{"_id":"5b0711e04f1c1ba36e8b47ad","slug":"111527189984-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के दाम बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल के दाम बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन
Updated Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया और मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की। कहा कि बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।
आईसीसी सदस्य जगदीश पासी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाकर देश की जनता के साथ धोखा कर रही है। खुद को गरीबों और पिछड़ों की हिमायती बताने वाली भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान गरीब और पिछड़े ही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य उमापति मिश्र ने कहा कि भाजपा महंगाई समेत अपने सभी एजेंडों पर असफल साबित हो रही है। सुरेश उपाध्याय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद इस तरह से बेतहाशा मूल्य वृद्वि होने से सरकार की असफलता साबित हो रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में राजेश पांडेय, गुलजारी उपाध्याय, कुलदीप श्रीवास्तव, आनंद उपाध्याय, शचि पांडेय, जिला दुबे, विमल पांडेय, जान मोहम्मद, परवेज हाशमी, दीप नारायण, श्याम लाल, उदयराज आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।