{"_id":"5afb4e8e4f1c1be1408b58a4","slug":"111526419086-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों से अस्पताल में मिले केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों से अस्पताल में मिले केशव मौर्य
Updated Wed, 16 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फ्लाईओवर हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी मंगलवार की देर शाम स्टेट प्लेन से बनारस पहुंचे। दोनों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कबीरचौरा और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने माना कि फ्लाईओवर को समय से पूरा कराने के लिए तीन शिफ्ट में काम कराया जा रहा था।
कबीरचौरा इमरजेंसी के पास सपा नेता मनोज राय धूपचंडी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के पास पहुंच गए और कहा कि इतना बड़ा हादसा हो गया और सरकार क्या कर रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए। इस पर मनोज ने कहा शर्म आ रही है तभी पूछ रहा हूं। इसके बाद डिप्टी सीएम ने मंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
बाद में सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में बताया कि हादसे के लिए चार अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। इनके स्थान पर नई तैनाती की जा रही है। घटना की जांच के लिए मुख्य अभियंता यूसी गुप्ता, वाईके शर्मा और एसके गुप्ता की एक्सपर्ट टीम बनाई गई है। यह टीम 15 दिन में रिपोर्ट देगी। इसके अलावा एक सामान्य जांच समिति भी गठित की गई है, जो तीन दिन में रिपोर्ट देगी।