फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबा साहेब ने दलितों को मुख्य धारा से जोड़ा

बाबा साहेब ने दलितों को मुख्य धारा से जोड़ा

Sun, 15 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब ने दलितों को मुख्य धारा से जोड़ा
ज्ञानपुर/भदोही। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती शनिवार को सपा, भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य सभी राजनीतिक दलों ने मनाई। गोष्ठी आयोजित कर देश और समाज के लिए उनके किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

भदोही के काशीपुर बौद्ध मंदिर प्रांगण में भाजपा की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधि राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना की, जिससे दबे-कुचले लोग मुख्य धारा से जुड़ सकें। देश और प्रदेश में भाजपा सरकार समाज के दबे-कुचले लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ रही ही। विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब और भाजपा संस्थापक प. दीनदयाल उपाध्याय के विचार समान थे। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, सचिन त्रिपाठी, विनीत बरनवाल, दिलीप गुप्ता, विनय उमर, मदनलाल बिंद आदि रहे। इसी तरह भाजपा की ओर से भिदिउरा में गोष्ठी आयोजित कर संविधान निर्माता की जयंती मनाई गई। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने आंबेडकर जी के विचारों को सुनाया। इस मौके पर संजय पाठक, सिकंदर गौतम, जनार्दन, मुन्नीलाल आदि रहे।
विज्ञापन

सपा की ओर से आंबेडकर जयंती जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में ज्ञानपुर नगर के अंबेडकर पार्क में मनाई गई। उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंबेडकर जी ने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। संविधान बनने के बाद दबे-कुचलों का शोषण कम हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, रामरति बिंद, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद चंद्र मौर्य, मनोज यादव, ह्दय नारायण प्रजापति, मुख्तार अंसारी, अजीत प्रताप सिंह, डबलू सिंह, जिलाजीत पाल, हसनैन अंसारी, रामयज्ञ आदि रहे। ज्ञानपुर नगर में एक गोष्ठी कर कांग्रेसजनों ने आंबेडकर की जयंती मनाई। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि आज देश मे कतिपय राजनैतिक दल अपने निजी स्वार्थ मे बाबासाहेब के बारे मे गुमराह कर उनके कद को छोटा कर रहे हैं। इस मौके पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रकाश तिवारी, दीपक पांडेय, मुकेश तिवारी, सत्यम शुक्ला,अर्जित श्रीवास्तव आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के गोपीगंज कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उमापति मिश्र, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुबे, प्रेमबिहारी उपाध्याय,राजेश पाण्डेय, लवकुश मिश्र, गुलजारी उपाध्याय, संजय दुबे, आनंद उपाध्याय, राजेंद्र मौर्य, डॉ .अवधेश, निजाम आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, विहिप की ओर से मोढ़ बाजार में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर राजेंद्र मिश्र, महेंद्र पांडेय, राकेश कमुमार, विनोद दूबे, दूधनाथ आदि रहे। सुरियावां के बावन बीघा तालाब पर भाकपा सुरियावां कमेटी ने आंबेडकर जयंती मनाया। इस मौके पर कामरेड सुशील श्रीवास्तव, भुलाल पाल, पारसनाथ विंद, राजाराम बिंद, अमरावती देवी, उर्मिला, श्यामा आदि मौजूद रहे। खमरिया में भाजपा नेता संदीप मौर्य के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती मनाई गई। मौके पर मुनेश मौर्य, राजेश हरिजन, राजकुमार गौतम, रवि वर्मा, राजेश कुमार, दीपक कुमार,कमलेश मौर्य, मिथिलेश मौर्य,श्याम सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed