{"_id":"5abea3dd4f1c1bbb618b495d","slug":"111522443229-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला से मारपीट, अभद्रता मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला से मारपीट, अभद्रता मामले की जांच शुरू
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी घूमने आई कनाडा युवती से निजी अस्पताल में मारपीट, दुर्व्यवहार की घटना की जांच शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े हर तथ्य को खंगाला जा रहा है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता स्थित पापुलर अस्पताल में विदेशी युवती ने दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत थी कि दस हजार की जगह 60 हजार रुपये देने के लिए उस पर दबाव बनाया गया। रुपये न देने पर मारपीट कर बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी के पुलिसकर्मी युवती को भेलूपुर थाने ले गए। युवती की तहरीर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एके कौशिक के खिलाफ सदोष अवरोध और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर भेलूपुर अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि मामला दर्ज हुआ है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता होने की बात से इनकार किया।