{"_id":"5a722dfd4f1c1b410b8b6425","slug":"111517432317-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदौलिया से गिरजाघर तक फिर होगी खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदौलिया से गिरजाघर तक फिर होगी खुदाई
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गोदौलिया से गिरजाघर तक की सड़क को फिर से खोदा जाएगा। वजह, पुरानी सीवेज पाइप लाइन की मरम्मत की जानी है। फरवरी से पाइप लाइन को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इस पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मार्ग पर बारिश में ध्वस्त सीवर लाइन के चलते पांच बार सड़क धंस चुकी है।
अगस्त-सितंबर में गोदौलिया से गिरजाघर तक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई/जल निगम ने नई सीवेज पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई शुरू कराई थी। इसी बीच गोदौलिया चौराहे के पास पुरानी सीवेज लाइन ध्वस्त हो गई। उस समय जल निगम को पता ही नहीं था कि इसके नीचे पुरानी सीवेज लाइन है। सीवेज लाइन ध्वस्त होने से पूरे इलाके में सीवर भर गया। इसके बाद अधिकारियों ने काम बंद करा दिया था। बाद में भूमिगत सर्वे के दौरान पता चला कि शाही नाले की तरह गोदौलिया से गिरजाघर तक भी पुरानी ईट की सीवेज लाइन चल रही है। इसके बाद उसी लाइन को जल निगम ने शाही नाले की तरह दुरुस्त कराने का निर्णय लिया। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मन का कहना है कि अब वहां नई सीवेज लाइन नहीं बिछाई जाएगी। पुरानी सीवेज लाइन को ही दुरुस्त करने का काम फरवरी से शुरू करा दिया जाएगा।