{"_id":"5a64f1fb4f1c1b6f268b5a16","slug":"111516564987-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज युवक को लेकर मुंबई गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाज युवक को लेकर मुंबई गई पुलिस
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। मुंबई में कंपनी संचालक से 25 लाख की जालसाजी कर फरार हुए युवक को शनिवार को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर मुंबई लेकर चली गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो दिनों तक गांव में डेरा डाले रही। इसको लेकर गांव में खलबली मची रही।
बसपरा गांव के पाठक बस्ती निवासी एक युवक मुंबई के एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। आरोप है कि वह अपने मालिक के साथ 25 लाख रुपये की जालसाजी करने के बाद फरार हो गया था। मालिक ने रुपये बैंक में जमा कराने के लिए भेजा था। लेकिन, वह साथियों के साथ रुपये लेकर फरार हो गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस शुक्रवार को जिले में पहुंची। कोतवाली पुलिस के सहयोग से वह शुक्रवार और शनिवार को गांव में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे लेकर शनिवार शाम को मुंबई पुलिस रवाना हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आरोपी युवक पर जालसाजी का केस था। स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ा गया।