{"_id":"5a63ae7e4f1c1b6f268b57a6","slug":"111516482174-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई मंत्री ने देखी गंगा कटान, दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई मंत्री ने देखी गंगा कटान, दिया आश्वासन
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में आयोजित युवा उद्घोष कार्यक्रम समाप्त होते ही प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव के साथ नगवां स्थित महेश नगर कॉलोनी पहुंचे। विधायक ने मंत्री को परमहंस आश्रम के निकट गंगा में हो रही कटान को दिखाया और कटान के प्रमुख कारण और निवारण भी बताए।
मंत्री को लेकर विधायक सामनेघाट-गड़वाघाट मार्ग पर स्थित ज्ञानप्रवाह के निकट स्थित नाले पर पहुंचे। बताया कि इसी नाले से गंगा का जल बाढ़ के दिनों में भगवानपुर क्षेत्र की कॉलोनियों में पहुंचता है और कई दिनों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहता है। मांग की नाले पर एक गेट बनाया जाए, जिसके पीछे पंप लगे हों। जब नदी में जलस्तर बढ़े तो गेट बंद कर दिया जाए जिससे नदी का जल भगवानपुर क्षेत्र में प्रवेश न कर सके और नाले के पानी को पंप द्वारा लिफ्ट कर बाहर निकाला जा सके। मंत्री ने इस पर सहमति जताई और साथ चल रहे विभागीय अधिकारियों को अविलम्ब प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। सौरभ श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि रोहनिया विधानसभा के रमना से लेकर टिकरी तक पूर्व में बने मिट्टी का तटबंध जल के दबाव में टूट जाता है। उसे पक्का किया जाय जिससे उधर से भी गंगा का जल छित्तूपुर और भगवानपुर क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।