{"_id":"5a060dd74f1c1b71548bc1b3","slug":"111510346199-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सर्राफ की लाश राज घाट की सीढ़ियों पर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता सर्राफ की लाश राज घाट की सीढ़ियों पर मिली
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मालवीय पुल के समीप राज घाट की सीढ़ियों पर शुक्रवार की सुबह एक युवक की अधजली लाश मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो युवक की पैंट की जेब से वोटर आईडी और बाइक की चाबी मिली। आईडी पर लिखे मोबाइल नंबर और मकान के पते पर संपर्क कर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे मध्यमेश्वर (कोतवाली) निवासी राम बाबू सेठ ने मृतक की शिनाख्त अपने बेटे सुनील सेठ (24) के रूप में की।
पिता ने बताया कि सराफा का काम करने वाला सुनील गुरुवार से लापता था। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया लेकिन जिन हालात में लाश मिली है, उससे हत्या कर लाश जलाने की आशंका जताई जा रही है। पता चला कि दो लोग सुनील के घर बकाया पैसा मांगने पहुंचे थे और न देने पर धमकी दी थी। हालांकि परिवार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में केवल पोस्टमार्टम कराने को कहा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार मकैनिक रामबाबू सेठ के चार बेटों में सबसे छोटा सुनील जंसा के गोराई गांव में आभूषण की दुकान चलाता था। गुरुवार की सुबह सुनील घर से सुड़िया मंडी जाने के लिए निकला था। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया लेकिन मोबाइल बंद था। शुक्रवार की सुबह पता चला कि सुनील की लाश राज घाट पर मिली है। रामबाबू का कहना है कि व्यवसाय में सुनील को घाटा हुआ था जिसके कारण वह कर्ज में था। कुछ दिन पहले दो लोग घर पर बकाया पैसा भी मांगने आए थे और पैसा न देने पर धमकी देकर चले गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। कुछ दिन पहले सुनील जुए में 50 हजार रुपये हार गया था। हादसे कैसे और क्यों हुआ पड़ताल की जा रही है।