फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दूसरे दिन भी आसमान में छाई रही जहरीली धुंध

दूसरे दिन भी आसमान में छाई रही जहरीली धुंध

Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी आसमान में छाई रही जहरीली धुंध
वाराणसी। दिल्ली की जहरीली धुंध (स्मॉग) का असर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी काशी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में दोपहर से ही दृश्यता कम होने लगी। शाम होते-होते काशी की आबोहवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर था और एयर क्वालिटी इंडेक्स 390 था। जानकारों के अनुसार यह प्रदूषण की बेहद खतरनाक स्थिति है। इस समस्या से निबटने के लिए जिला प्रशासन और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एहतियातन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं, जिले का स्वास्थ्य विभाग भी प्रदूषण की इस भयावह स्थिति से निबटने के लिए आमजन को कोई ठोस उपाय बताते नहीं दिखा।
विज्ञापन

एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार शहर में रात आठ बजे पीएम (10)-370 और पीएम (2.5)-390 था। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। इसका असर पूर्वांचल तक दिख रहा है। इस समॉग के चलते अस्थमा के मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि कई लोगों को आंखों में जलन की शिकायत रही। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी घनश्याम ने बताया कि आगामी दो से तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है। तेज हवा चलने के साथ ही आसमान से धुंध हट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed