{"_id":"5a04b9834f1c1b6e548bbfb8","slug":"111510259075-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम वापसी पर बागियों को बैठाने में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम वापसी पर बागियों को बैठाने में जुटी भाजपा
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज कई कार्यकर्ता चुनाव मैदान में हैं। भाजपा नाम वापसी वाले दिन इन बागियों को बैठाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए कई पुराने कार्यकर्ताओं को लगाया गया है जो जिन्हें इस काम में महारत हासिल है। पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं लगातार वार्डों की रिपोर्ट ऊपर तक पहुंचा रहे हैं।
नगर निगम, रामनगर पालिका, गंगापुर नगर पंचायत में भाजपा के बागियों को बैठाने के लिए पदाधिकारी मनाने में जुट गए हैं। उन्होंने पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को सूचित किया है कि इनमें से अधिकतर मान गए हैं जो नाम वापसी वाले दिन शुक्रवार को पर्चा वापस करेंगे। दरअसल इस बार पार्टी ने किसी एक की नहीं सुनी। यही कारण है विधायकों के चहेतों के अलावा विरोध करने वालों को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा भाजपा सहित आनुषांगिक संगठनों से आने वाली पैरवी को भी ध्यान में रखकर कुछ टिकट बांटे। इनमें से 11 मौजूदा पार्षदों के टिकट काटे गए। दावेदारों की सूची में जो दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। उन्हीं में से 15 से 20 लोगों ने पर्चा भरा है।