{"_id":"59fa2d884f1c1bec538ba90d","slug":"111509567880-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में बुधवार को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश दिया। महिला अध्ययन केंद्र, राजनीति विज्ञान विभाग एवं बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में दस से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर पक्ष एवं विपक्ष में अपनी बात रखी।
कॉलेज के बुलानाला परिसर में ग्रुप ए में शिवानी गुप्ता, अनमोल दूबे, मेर्जिया जैदी, सिमरन, आकांक्षा और ग्रुप बी में प्रीति कुशवाहा, शालिनी विश्वकर्मा, कायनात, प्रियंबदा दूबे, शाइमा जमाल ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रीति कुशवाहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। शालिनी को दूसरा और शाइमा जमाल को तीसरा स्थान मिला। बतौर मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर आरएन सरकार ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत की अनिवार्यता पर बल दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आकाश ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पवन सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद पांडेय ने किया। निर्णायक की भूमिका चीफ प्रॉक्टर डॉ. अनीता सिंह एवं बीके तिवारी ने निभाई।