फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बनारस क्लब : सात सदस्य पदों के लिए 14 उम्मीदवार

बनारस क्लब : सात सदस्य पदों के लिए 14 उम्मीदवार

Sat, 28 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बनारस क्लब : सात सदस्य पदों के लिए 14 उम्मीदवार
वाराणसी। बनारस क्लब के चुनाव में इस बार घमासान तय है। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन अतुल सिंह और कुमार अग्रवाल के नाम वापस ले लेने के बाद प्रबंध समिति के सात सदस्य पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान 29 अक्तूबर को होगा। पिछले साल तमाम विवादों के बीच सात सदस्यों का चयन आम सहमति से किया गया था लेकिन इस बार प्रशासनिक अमले के प्रयास के बावजूद बात नहीं बनीं चुनाव में क्लब के करीब 1400 सदस्य हिस्सा लेंगे। मतदान के दिन ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुने गए सात सदस्य दो वरिष्ठ सदस्य और दो सामान्य सदस्य चुनेंगे। ये ग्यारह सदस्य क्लब के सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

जयदीप सिंह समर्थित पैनल ने शुक्रवार को अपने सात सदस्यों केे पैनल की घोषणा कर दी। इस पैनल में छह निवर्तमान सदस्य शामिल हैं। पैनल में निवर्तमान सचिव जयदीप सिंह, अनिल कुमार सिंह, दीपक कुमार माहेश्वरी, नवीन कपूर, डॉ. संजय कुमार राय, प्रदीप कुमार चौरसिया, उदय राजगढ़िया को शामिल किया गया है। पैनल में अनिल कुमार सिंह को छोड़ बाकी छह सदस्य पिछले साल के चुनाव में एक ही पैनल में थे। पिछले साल कुमार अग्रवाल इसी पैनल में थे, जिन्होंने इस बार नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो दूसरे पैनल का नेतृत्व राकेश वशिष्ठ कर रहे हैं। इस पैनल की ओर से से प्रफुल्ल नोमानी, आलोक पांड्या, पुनीत जायसवाल, नीरज अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं। सदस्य पद के लिए समन्वय शुक्ला और प्रदीप कुमार चौरसिया को लेकर असमंजस है। उनका पता नहीं चल पा रहा है कि वे वशिष्ठ पैनल के साथ हैं या फिर व्यक्तिगत तौर पर ही मुकाबला करेंगे। उधर, सूत्रों की मानें तो अतुल सिंह और कुमार अग्रवाल ने जयदीप सिंह के पैनल के समर्थन में नाम वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed