{"_id":"59ed015f4f1c1bd8538b889f","slug":"111508704607-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजनीन के समर्थन में आईं सामाजिक संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाजनीन के समर्थन में आईं सामाजिक संस्थाएं
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भगवान श्रीराम की आरती उतारने वालीं मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी समेत अन्य मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम से खारिज करने के दारुल उलूम देवबंद के फरमान से सामाजिक संगठनों में उबाल आ गया है। रविवार को कई संगठनों के पदाधिकारियों ने हुकुलगंज में बैठक कर नाजनीन को अपना समर्थन देने का एलान किया।
शहर की 18 सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान के कार्यालय में बैठक कर मुस्लिम महिलाओं को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही सांप्रदायिक एकता के लिए नाजनीन अंसारी द्वारा किए जा रहे कार्यों को जारी रखने में उनका साथ देने की बात कही। बैठक में तय हुआ कि नाजनीन को मिल रहीं धमकियों की जांच फैक्ट फाइंडिंग कमेटी से कराने और जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आईजी से मुलाकात की जाएगी। यह भी तय हुआ कि देवबंद के मौलाना के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी। विशाल भारत संस्थान के डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि खुदा के अलावा किसी को अधिकार नहीं कि वह किसी को किसी भी धर्म से खारिज करे। बैठक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक अजीत श्रीवास्तव, हिंदू महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष विभा सिंह, भारतीय सेवा समिति के सचिव डॉ. अशोक सिंह आदि शामिल थे।