{"_id":"59dbdc114f1c1bec538b6a7a","slug":"111507580945-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति ठप होने पर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति ठप होने पर किया चक्काजाम
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिराव में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए। कठिराव चौराहे पर सड़क जाम सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान बिजली मंत्री का पुतला फूूंका। साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक आवागमन बाधित रहा। अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
तरसरा विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध कठिराव स्थित पुरानी बाजार की आपूर्ति फ्यूज उड़ जाने से दो दिन से ठप है। उसके बाद भीषण गर्मी और मंगलवार से शुरू हो रहे विजय दशमी मेला के पहले आपूर्ति चालू न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर कठिराव चौकी इंचार्ज लक्ष्मण कुमार व जेई ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।