फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फुटबाल प्रेमियों में उत्साह का संचार

फुटबाल प्रेमियों में उत्साह का संचार

Tue, 10 Oct 2017 01:59 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल प्रेमियों में उत्साह का संचार
वाराणसी। भारत में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के आयोजन ने फुटबाल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का संचार कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप को देश में फुटबाल की नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर फुटबाल को नई ऊंचाई देंगे। बनारस के खिलाड़ी भी इस आयोजन से काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

खेल के मामले में बनारस कभी दो भागों में बंटा था। वरुणा पार हॉकी और इस पार फुटबाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। नेशनल की जूनियर टीम हो या सीनियर दोनों में बनारस के खिलाड़ी जरूर शामिल रहते थे। यही नहीं, जब बेनिया बाग मैदान या सिगरा स्टेडियम में फुटबाल मैच होते थे तो हजारों की तादाद में दर्शक जुटते थे। बनारस में फुटबाल को आगे बढ़ाने में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शम्शी रजा, नसीम अख्तर और जूनियर लेवल पर नूर आलम व इमरान का सराहनीय योगदान रहा है। बाद में सरकारी उपेक्षा और एसोसिएशनों की आपसी रार की वजह से बनारस में फुटबाल अपनी रंगत खोता गया। अब भारत में हो रहे फुटबाल के महा मुकाबले से इस खेल को नया जीवन मिलने की उम्मीद लोगों में जगी है। जो लोग फुटबाल के भविष्य पर सवाल खड़े करते थे, वही अब उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

- बनारस व आस-पास के जिलों में ऐसी तमाम प्रतिभाएं हैं, जो फुटबाल को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। जरूरत है कि योग की तरह ही फुटबाल को भी प्रचार-प्रसार और आगे बढ़ाने की कोशिश की जाए। - फरमान हैदर, पूर्व चीफ कोच साई
विज्ञापन
विज्ञापन

- बनारस में आज भी फुटबाल बचा हुआ है। प्रधानमंत्री फुटबाल को गांव-गांव तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। हिंदुस्तान के लिए और फुटबाल खिलाड़ियों के लिए यह एक नई शुरुआत है। - मुश्ताक अली, अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी और लक्ष्मण अवार्ड विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed