फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रधानमंत्री आवास को दबंगों ने ढहाया, मारपीट, पथराव

प्रधानमंत्री आवास को दबंगों ने ढहाया, मारपीट, पथराव

Sat, 23 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास को दबंगों ने ढहाया, मारपीट, पथराव
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में शुक्रवार की सुबह दबंगों ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को ढहा दिया। आरोप लगाया कि जिस भूमि पर आवास बनाया जा रहा है, वह गांव आने-जाने का रास्ता है। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई इसके बाद पथराव भी हुआ। आवास लाभार्थी के घर पर तोड़फोड़ भी की गई। कई लोगों को चोट आई है। इसमें सेवा बिंद की हालत गंभीर बताई गई। मामले में पुलिस ने लाभार्थी के पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव में फुलवासी पत्नी कल्लू बिंद को ब्लॉक से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। महिला लाभार्थी ने आवास का निर्माण छत के करीब तक करवा लिया था। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी बिश्राम बिंद, दशरथ बिंद सहित छह-सात लोग फुलवासी देवी के निर्माणाधीन आवास पर पहुंचे और निर्माण का विरोध यह कहकर करने लगे कि जिस स्थान पर यह आवास बन रहा है, वहां पर गांव में आने-जाने का रास्ता है। बात बढ़ी तो लोगों ने निर्माणाधीन आवास को ढहा दिया। दूसरे पक्ष के विरोध जताने के बाद मारपीट शुरू हो गई और पथराव होने लगा। इसमें कई लोगों को चोट भी आई है। लाभार्थी ने आरोप लगाया कि उसके घर में भी दबंगों ने तोड़फोड़ की। ग्राम प्रधान जय देवी ने बताया कि लाभार्थी फुलवासी को सरकारी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है, जिसके तहत उसके खाते में 1.10 लाख रुपये भी आए थे। लाभार्थी ने अपनी भूमि में छत तक आवास का निर्माण भी करा लिया था, जिसे जबरन रास्ते की भूमि बताकर ढहा दिया गया है। इस मामले में कपसेठी थाने पर दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। कपसेठी थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed