{"_id":"59ac68324f1c1b1b278b5106","slug":"111504471090-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा लाटभैरव के तिलकोत्सव की निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा लाटभैरव के तिलकोत्सव की निकली शोभायात्रा
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबा लाट भैरव के तिलकोत्सव की बारात में रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। फूलों-आभूषणों से सजे बाबा के शृंगार की नयनाभिराम झांकी के दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। लाट भैरव स्थित जानकी बाग से शाम सात बजे सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नारियल फोड़ने के बाद दीप जलाकर बारात निकालने की शुरुआत की। शादी की बारात छह सितंबर को निकाली जाएगी।
लाट भैरव पोखरा से तिलकोत्सव शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा यहां से निकलकर जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, अंबिया मंडी, विशेश्वरगंज, जतनबर दूध सट्टी, भैरवनाथ चौराहा से होते हुए विश्वेश्वरगंज स्थित शीतला माता मंदिर पहुंची। वहां पर ब्राम्हणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक की रस्म पूरी कराई गई। इसके बाद तिलकोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। तिलकोत्सव शोभायात्रा में 21 रिक्शा- ट्राली पर 51 थाल, परात में फल- फूल, वस्त्र, माला, मिष्ठन, दही के अलावा अन्य पूजा सामग्री सजाई गई थी। डीजे के अलावा रोड लाइट, बैंड बाजा पर श्रद्धालु झूमते-थिरकते रहे। तिलकोत्सव में समिति के अध्यक्ष हरिहर पांडेय, उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर, व्यवस्थापक नंदलाल प्रजापति, छोटे लाल जायसवाल, केवल कुशवाहा समेत कई श्रद्धालु शामिल थे।