फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11,728 people will get corona vaccine at 82 centers in Varanasi

वाराणसी में 82 केंद्रों पर 11,728 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश  

Fri, 12 Mar 2021 01:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Mar 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
11,728 people will get corona vaccine at 82 centers in Varanasi
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए अब दिन प्रतिदिन टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 50 से 60 केंद्रों के बाद अब शुक्रवार को 82 केंद्रों पर 11728 लोगों को टीका लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


इसमें 56 केंद्रों पर 7400 को पहली डोज जबकि 26 केंद्रों पर 4328 लोगों को दूसरी डोज लगाने की व्यवस्था की गई है। सीएमओ ने बैठक कर केंद्रों पर तैनात नोडल अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल, दीनदयाल, जिला महिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले टीकाकरण को लेकर बृहस्पतिवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 56 केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 60 साल से अधिक और 45 से 59 साल तक के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के साथ ही 26 केंद्रों पर फ्रंट लाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह नए संक्रमित मिले , 55 एक्टिव
कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले में छह नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा होम आईसोलेशन में एक मरीज को स्वस्थ घोषित किया गया। अब कुल 22047 मरीजों में 21615 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद 55 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed