फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीरगोवर्धन में सपा-बसपा-रालोद की रैली आज

सीरगोवर्धन में सपा-बसपा-रालोद की रैली आज

Thu, 16 May 2019 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
सीरगोवर्धन में सपा-बसपा-रालोद की रैली आज
वाराणसी। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली गुरुवार को सीरगोवर्धन में होगी। सुबह 12 बजे से होने वाली रैली के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और रालोद प्रमुख अजीत सिंह 11:40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सभी नेता हेलीकाप्टर से सीरगोवर्धन जाएंगे। सभा करीब दो बजे तक चलेगी। इसके अगले दिन गठबंधन की रैली चंदौली में होगी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि जर्मन हैंगर तकनीक से बने पंडाल में सपा, बसपा और रालोद को मिलाकर करीब पांच लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। रैली रविदास मंदिर के संत समागम स्थल पर होगी। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को रैली से पहले ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता पहुंच जाएंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी शामिल हैं। रैली में वाराणसी की पांचों विधानसभाओं से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रैली में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, मायावती केभतीजे आकाश आनंद भी आएंगे। बसपा उपाध्यक्ष मेराज फारूकी जुग्गन ने कहा कि समाज के लोगों से मिलकर रैली में शामिल होने की अपील की जा रही है। गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव ने भी जनसंपर्क कर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरालाल के आवास पहुंचे सपा उपाध्यक्ष
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा बुधवार को पद्मश्री हीरालाल यादव के सांस्कृतिक संकुल स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की। उनके जितेंद्र यादव, दिलीप डे, विनोद ग्वाल, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed