{"_id":"5ccdfdb5bdec2207836076d0","slug":"101557003701-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन की आंधी है, भाजपा का होगा सफाया : भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन की आंधी है, भाजपा का होगा सफाया : भदौरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि यह संविधान, लोकतंत्र की रक्षा और धर्म निरपेक्षता को बचाने का चुनाव है। भाजपा के चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया गया है। देश में ‘लिंचिंग’ का माहौल बना है। दलितों को सरेआम मारा पीटा जा रहा है। इस समय गठबंधन की आंधी है और भाजपा का यूपी से का सफाया होने वाला है।
शनिवार को कैंटोमेंट स्थित होटल में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा सपना है कि बहन मायावती प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में दलितों पर कोड़े बरसाए गए। ऊना और रोहित वेमुला की घटना किसी से छिपी नहीं है।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। जहां चुनाव खत्म हो गए हैं, वहां हमारी अधिक सीटें निकल रही हैं। जहां चुनाव बाकी है वहां मार्जिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में 16 मई को होने वाली रैली में बड़ी संख्या में लोग उमड़ने वाले है जो वोट में परिवर्तित होंगे। यहां शालिनी यादव अच्छा चुनाव लड़ रही हैं। तेज बहादुर लड़ते तो और अच्छा रहता। घोसी के प्रत्याशी अतुल राय पर रेप केस दर्ज के मामले में कहा कि ये सब भाजपा का चुनावी हथकंडा है। जांच में सच सामने आ जाएगा।