{"_id":"5c8d5e80bdec22140f07588c","slug":"101552768640-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बदमाश किट्टू पर 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार बदमाश किट्टू पर 50 हजार का इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हत्या, रंगदारी सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी बड़ी पियरी निवासी रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ा कर आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने 50 हजार कर दी है। 2018 में दशाश्वमेध क्षेत्र में हुई हत्या में नाम आने के बाद से किट्टू फ रार चल रहा है और जब-तब उसके द्वारा रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आती रहती है। इस बीच पुलिस ने कई बार किट्टू की सुरागकशी की कोशिश की लेकिन उसे धर दबोचने में सफ लता नहीं मिली।
पुलिस सूत्रों की मानें तो जुलाई 2015 में एनकाउंटर में मारे गए बदमाश सनी सिंह के गिरोह के गुर्गों की कमान मौजूदा समय मे किट्टू ने संभाल रखी है। उन्हीं गुर्गों के माध्यम से किट्टू शहर के डॉक्टरों, व्यापारियों औऱ ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने का काम कराता है। माना जा रहा है कि आईजी रेंज द्वारा किट्टू पर इनाम राशि बढ़ाए जाने से एक बार फि र पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जुटेगी। किट्टू पर चंदौली, गाजीपुर और बिहार में 2012 से अब तक गंभीर आपराधिक आरोपों में तकरीबन ढाई दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। रंगदारी मांगने, गुंडा टैक्स वसूलने और जमीन विवादों की पंचायत कराने के लिए किट्टू कुख्यात है।