{"_id":"5c82d452bdec221418352ab6","slug":"101552077906-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी को अपने लिए कुछ नहीं ले जाना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी को अपने लिए कुछ नहीं ले जाना’
Sat, 09 Mar 2019 02:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 19वें दौरे में दो जगह भाषण दिया, लेकिन विपक्षी दलों पर एक बार भी निशाना नहीं साधा। उन्होंने यह जरूर कहा कि मोदी को अपने लिए कुछ ले नहीं जाना है और ले जाएगा तो करेगा क्या। मेरा परिवार तो आप सब हैं। सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी ही मेरे परिवार के लोग हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश में ऐसी सरकार है जो आप सबके हक और सम्मान के लिए जीजान से जुटी हुई है। आपके पाई-पाई का सही उपयोग सरकार कर रही है। हमारी सरकार में बिचौलिया और भ्रष्टाचारी नहीं है। आप सभी का आशीर्वाद और स्नेह बना रहें। जो भी योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के लिए बनाई गई हैं उनका सभी लोग लाभ उठाएं। साथ ही दूसरों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
पीएम के साथ मंच पर ये रहे मौजूद :
हस्तकला संकुल में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, महापौर मृदुला जायसवाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे, राज्य बाल आयोग की उपाध्यक्ष रीता जायसवाल और पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव मौजूद रहीं।