{"_id":"5c6087a6bdec22739c3fe66b","slug":"101549830054-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सोनार समाज को संगठित होने की जरूरत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सोनार समाज को संगठित होने की जरूरत’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पंचक्रोशी चौराहे के पास स्थित नंद टाकीज में रविवार को सर्व वैश्य अधिकार मंच के तत्वावधान में सोनार समाज भाई चारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सोनार समाज को संगठित होने की जरूरत है। तभी इस बिरादरी का विकास संभव है। सोनार समाज के ऊपर अत्याचार होगा तो हम जरूर आवाज उठाएंगे। मां के पेट से इंसान पैदा होता है और समाज में आने के बाद जाति पैदा हो जाती है। जब राजभर समाज के लोग केबिनेट में जा सकते हैं तो सोनार का बेटा कैबिनेट में क्यों नही जा सकता है! वक्त आ गया है कि सोनार समाज अब संगठित होकर आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार को अपनी जरूरत का एहसास करा दे। बतौर अध्यक्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि सोनार समाज वोट देकर शांत बैठ जाता है और चुनाव जीतने के बाद सरकार हमें भूल जाती हैं। इस दौरान विधायक कैलाश सोनकर, शशि प्रकाश सिंह, सत्य नारायण सेठ, राकेश वर्मा, शैलेश वर्मा, नित्यानंद पांडेय, राजीव सेठ, निशांत ओझा समेत अन्य लोग शामिल थे। संचालन घनश्याम सेठ व धन्यवाद ज्ञापन पंचम सेठ अनूप ने दिया।
वाराणसी। सारंग तालाब स्थित सुहेलदेव सेना के जिला कार्यालय में रविवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर का जन्मोत्सव समारोह केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रोबेशन अधिकारी श्याम नारायण सिंह राजभर ने कहा कि सुहेलदेव राजभर एक महान राजा थे। सुहेलदेव सेना के प्रमुख राष्ट्रीय संरक्षक भार्गव भैया लाल राजभर ने भी महाराजा सुहेलदेव के जीवन के बारे में बताया। इस दौरान सर्वजीत राजभर, बली राम राजभर, रोहित राजभर, शिवकुमार राजभर, राम सिंह भारद्वाज, पंचदेव राजभर, लाल मन राजभर, विनोद राजभर आदि मौजूद रहे।