फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब बकेना जानवरों का होगा कायाकल्प

अब बकेना जानवरों का होगा कायाकल्प

Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
अब बकेना जानवरों का होगा कायाकल्प
वाराणसी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में भारतीय कृषि अभियंताओं की समिति के तीन दिवसीय संगोष्ठी के पहले दिन कृषि, पशुपालन आदि क्षेत्रों में विज्ञान और तकनीक के प्रयोग पर चर्चा हुई। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीएचयू के पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान संकाय में भ्रूण हस्तांतरण तकनीक के उपयोग लिए चुना है। इसके तहत बीस करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। तकनीक के माध्यम से बकेना हो गए जानवरों का कायाकल्प किया जाएगा। इससे दुग्ध उत्पादन में नई क्रांति आएगी।
विज्ञापन

शताब्दी कृषि सभागार में आयोजित संगोष्ठी में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने देश के खाद्य और पोषण सुरक्षा पर कृषि इंजीनियरों की भूमिका की सराहना की। संस्थान के निदेशक से आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर जल्द से जल्द बीटेक (कृषि) की डिग्री कार्यक्रम शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने कहा कि देश ने दूध उत्पादन में 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल की है, जिससे भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है। देश ने अंडा उत्पादन में 45 गुना से अधिक वृद्धि और मछली उत्पादन में 20 प्रतिशत निर्यात वृद्धि से 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की आय हुई है। अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रो. रमेश चंद ने किया। कार्यक्रम में इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियर्स के अध्यक्ष प्रो. इंद्र मणि, प्रो. राम मंदिर सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, एसके दास, आरके पंडा, प्रो. रमादेवी, प्रो. वीके शुक्ला, डॉ. विजेंद्र सिंह, प्रो. एपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed