{"_id":"5bce2cedbdec2269724a7349","slug":"101540238573-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तैयार होगा मिशन 2019 का रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तैयार होगा मिशन 2019 का रोडमैप
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चिरंजीव चौरसिया ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित बैठक में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में मिशन 2019 के मद्देनजर रोडमैप तैयार होगा। लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग की दशा और दिशा पर भी चर्चा की जाएगी।
प्रदेश महामंत्री ने सोमवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान, पशुधन व मत्स्य पालन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद के अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के आयुष, अभाव, सहायता पुनर्वास राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव भी शामिल होंगे।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, पूरन लाल लोदी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी हीरा ठाकुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन लाल बिंद, भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर आदि ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक की तैयारियों पर चर्चा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक सोमवार को तेलियाबाग स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल धर्मशाला में हुई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंगलवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल रहे।