{"_id":"5bc1028bbdec2269ba10b7eb","slug":"101539375755-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में प्रवेश किया तो बस होगी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में प्रवेश किया तो बस होगी सीज
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिटी बस सर्विस को छोड़कर अगर कोई अन्य बस शहर में प्रवेश करेगी तो उसे सीज कर लिया जाएगा। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रोडवेज की अन्य सभी बसों को शहर के बाहर से ही चलाने का आदेश दिया है।
शार्टकट के चक्कर में रोडवेज बसें मंडुवाडीह सहित अन्य मार्गों से शहर में प्रवेश करती हैं। इनकी वजह से मुख्यमार्गों पर जाम लग जाता है। त्योहार के सीजन में स्थिति और भी विकट हो जाती है। जिलाधिकारी के आदेश पर रोडवेज प्रशासन ने भी अपने सभी चालक-परिचालकों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि अगर कोई चालक-परिचालक इस आदेश का उल्लंघन करता है और शहर के भीतर बस का संचालन करता है तो कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। रोडवेज प्रशासन उनसे ही इसकी रिकवरी करेगा। हालांकि इसकी वजह से रोडवेज बसों को करीब 20 किलोमीटर तक घूमकर बस अड्डे तक पहुंचना होगा।