{"_id":"5b71de2c42c7924ef6079dd1","slug":"101534189100-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदापुर गांव को विधायक ने दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदापुर गांव को विधायक ने दी सौगात
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि योगी सरकार के सहयोग से एक-एक पिछड़े गांव बेहतर हो रहे हैं। स्कूल, संपर्क मार्ग, पेयजल की सुविधाओं से उन्हें आच्छादित किया जा रहा है। ज्ञानपुर विधानसभा को मॉडल बनाकर ही दम लूंगा। वह सोमवार को विकास खंड के नंदापुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर 10 हैंडपंप, पांच संपर्क मार्ग बनवाने के साथ ही गांव को कीचड़मुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार से ही वह लगातार चौथी बार विधायक बने। बेटियों की शिक्षा के लिए एक-एक गांव में स्कूल बनवाया, आगे भी काम होते रहेंगे। सड़कों, हैंडपंपों को दुरुस्त करवाकर सभी को साफ पानी मुहैया कराया। गांव में जरूरत के हिसाब से इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की बात कही। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी का बखान किया। कहा कि पढ़ाई, दवाई सरकार देगी जो घटेगा जनता के लिए वह समर्पित रहेंगे। विधायक ने सभी से पौधरोपण की अपील किया। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी पौधे लगाएं। इसके पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर राजितराम यादव, सजावल मिश्रा, सुरेश मिश्रा, छोटेलाल यादव, शीतला बिंद, ग्राम प्रधान मुन्नीलाल बिंद, गोविंद यादव, राम प्यारे बिंद, पग्गल बिंद आदि रहे।
विज्ञापन