फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दीवारों पर दिखना चाहिए काशी का इतिहास और संस्कृति

दीवारों पर दिखना चाहिए काशी का इतिहास और संस्कृति

Thu, 09 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
दीवारों पर दिखना चाहिए काशी का इतिहास और संस्कृति
दीवारों पर दिखना चाहिए काशी का इतिहास और संस्कृति
विज्ञापन

वाराणसी। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने बुधवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा में दीवारों पर पेंटिंग में काशी के इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय महत्व के साथ ही भारत के इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित कराने वाली वॉल पेंटिंग और वाल राइटिंग शहर की दीवारों पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। स्कूलों और पंचायत घरों पर भी स्वच्छता ए स्वास्थ्य व सरकार द्वारा संचालित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देने वाली वॉल पेंटिंग करवाने को कहा। विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और मंदिरों, मॉल आदि में थीम के हिसाब से फसाड लाइटिंग लगवाने के लिए कहा। सरकारी दफ्तरों में गुटका पान तम्बाकू पर रोक के अनुपालन का निर्देश दिया। पालीथिन बंदी के प्रभावी अनुपालन के लिए पॉलिथीन के विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई करें। इसके लिए उन्होंने छापेमारी अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में आने वाले फरियादियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। जनपद में अवैध रूप से लगने वाली मंडियों, हाट, बाजारों को मंडी परिषद द्वारा व्यवस्थित रूप से संचालित कराए जाने हेतु निर्देशित किया। श्मशान घाटों की स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया। हेलमेट को अनिवार्य करने का निर्देश दिया। महिलाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का निर्देश दिया। बैठक में डीएम, एसएसपी, सीडीओ, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed