फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जेल भरो आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

जेल भरो आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

Fri, 03 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन की रणनीति पर चर्चा
भदोही। उत्तर प्रदेश किसान सभा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को फत्तूपुर स्थित पूमा विद्यालय में बैठक कर नौ अगस्त को होने वाले देशव्यापी जेल भरो आंदोलन की सफलता के लिए विचार विमर्श किया। जिलाध्यक्ष रमापति यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। किसान, गरीब, मजदूर वर्तमान सरकार को दिखाई नहीं देते। मोदी सरकार में जो अमीर है, वह और अमीर हो गया और जो गरीब हैं उनके मुंह का निवाला भी छीन लिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में वोट की राजनीति शुरू हो गई है। गौरक्षा के नाम पर दलितों-अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि छुट्टा पशु भोजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यह सब गौरक्षकों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को दिखाई नहीं देता। अध्यक्ष ने कहा कि पुलिसिया उत्पीड़न की इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि ऊंज के पिलखुवां गांव में छुट्टा पशु के मरने पर किसान पर मुकदमा कर दिया गया। सरकार छुट्टा पशुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। उनके रहने के लिए सड़कें और खाने के लिए किसानों के खेतों में छोड़ दिया है। बैठक में इंद्रदेव पाल, जगन्नाथ मौर्य, श्रीराम सरोज, रामचंद्र पटेल, बेचू बिंद, प्रेमबहादुर, सीताराम यादव, अशोक गौतम, हरिशंकर प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed