फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कीचड़, दलदल से नहीं उठ रहे शटर

कीचड़, दलदल से नहीं उठ रहे शटर

Thu, 02 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कीचड़, दलदल से नहीं उठ रहे शटर
जंगीगंज। सिक्स लेन निर्माण का कार्य कच्छप गति से होने पर बाजार के व्यापारियों की नाराजगी बढ़ने लगी है। बारिश में दुकानों के सामने कीचड़ और दलदल हो जाने से र्कई दिनों से दुकानों के शटर न उठ पा रहे। इससे कारोबार चौपट हो रहा है और उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि जीटी रोड चौड़ीकरण के नाम पर उनकी दुकानों के सामने गड्ढे आदि खोदे गए हैं। बारिश शुरू होने से पूर्व वहां पर कच्ची मिट्टी डाली दी गई, जिससे अब वहां कीचड़ और दलदल हो गया है। इससे दुकानों तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कार्यदायी संस्था के लचर रवैये से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया है। आलम यह है कि बाजार से कई व्यापारी और मजदूर गुजारा न होने से पलायन का मन बना रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष जय दयाल मोदनवाल, अजय मोदनवाल, पिंटू अग्रहरी, अभय अग्रहरी, सुशील कुमार जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि बाजार में कार्य तेज गति से पूर्ण कराया जाए अन्यथा उनकी दुकानदारी चौपट हो जाएगी। गौरतलब है कि वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग के सिक्सलेन निर्माण के दौरान एनएचएआई की ओर से समुचित व्यवस्था न किए जाने के कारण आने-जाने वालों के साथ-साथ किनारे की आबादी की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। हाईवे पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बारिश का पानी सड़क के किनारे खोदी गई सर्विस लेन पर जमा हो रहा है। इससे कीचड़ ही कीचड़ फैल गया है, जो आए दिन दुर्घटना का सबब भी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed