फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजनीतिक दलों से मांगी बीएलओ की सूची

राजनीतिक दलों से मांगी बीएलओ की सूची

Fri, 15 Jun 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों से मांगी बीएलओ की सूची
ज्ञानपुर। मतदाता पुनरीक्षण को गति देने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची में सुधार और अतिरिक्त मतदेय स्थल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि वे अपने बीएलओ की सूची समय से प्रशासन को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अयोग की ओर से पूर्व में अनुमोदित मतदेय स्थल के भवनों का भौतिक सत्यापन 21 मई से 10 जून तक कराया गया। एक जनवरी 2018 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में 1242 मतदेय स्थल बनाए जाने हैं। इसमें भदोही विधानसभा में 452, ज्ञानपुर में 400 और औराई में 392 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि अभी उनके पास समय है। मतदाता सूची के प्रकाशन के पूर्व यह सुनिश्चित करें कि जो 40 अतिरिक्त मतदेय स्थल बनाए जा रहे हैं, उनमें मतदाताओं का समायोजन कैसे किया जाए। एक से 30 जून तक चलने वाले सर्वे में जर्जर भवनों को चिह्नित किया जाए, ताकि मतदेय स्थल बदले जा सकें। इसी तरह 1300 से अधिक एवं 600 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार, औराई केशवनाथ गुप्ता, भदोही तहसीलदार रामजी, सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, सपा जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र मिश्र, बसपा जिलाध्यक्ष पदमभूषण भारती, अशोक भारती, सुशील श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed