{"_id":"5b0079704f1c1bd0408b6a7e","slug":"101526757744-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 का रेल टिकट 2000 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 का रेल टिकट 2000 में
Updated Sun, 20 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। यह वास्तविक तस्वीर है तत्काल टिकट बुकिंग की। अव्वल तो दूर के शहरों के लिए कई महीनों तक ट्रेनों में जगह नहीं है, लेकिन रेलवे से फ्रेंचाइजी लेकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर रहे वेंडरों की मनमानी तत्काल टिकट के लिए चक्कर काट रहे यात्रियों पर भारी पड़ने लगी है। मुंबई, सूरत, दिल्ली आदि शहरों के लिए तत्काल टिकट मनमानी कीमतों पर बेचे जा रहे हैं, जिससे जितनी मोलभाव हो जाए। ग्राहक का प्रोफाइल देखकर टिकट का भाव तय किया जा रहा है।
टिकट के लिए रेलवे स्टेशनों की आरक्षण खिड़कियों पर लाइन लगा रहे लोगों को ‘ट्रेनों में जगह नहीं है’ का जवाब मिल रहा है, जबकि ऑनलाइन बुकिंग कर रहे निजी वेंडर वहीं टिकट आसानी से मुहैया करा दे रहे हैं। लेकिन, बदले में औने-पौने दाम की वसूली की जा रही है। दरअसल रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की कृपा से दलालों की दुकान चलाने के फेर में सामान्य यात्रियों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। गर्मी में मुंबई, सूरत जैसे शहरों के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही इसे कैश कराने के लिए निजी वेंडरों की दुकान सज गई है। जिन पर यात्रियों को जमकर चूना लगाया जा रहा है, लेकिन बोलने वाला कोई नहीं है। जिले के एक ऑनलाइन बुकिंग करने वाले वेंडर ने दबी जुबान यात्री से कहा कि ऊपर कई लोगों को कमीशन देना पड़ता है। इसकी भरपाई कहां से होगी। इसीलिए टिकट के दाम बढ़े हैं। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर दलालों की मौजूदगी से सीधे इनकार किया। कहा कि यहां यात्रियों को कतार लगवाकर सुरक्षित ढंग से टिकट बुकिंग की जाती है।