फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एसटीपी बनने के बाद भी गंगा में नहीं रुकेगा सीवर

एसटीपी बनने के बाद भी गंगा में नहीं रुकेगा सीवर

Thu, 05 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एसटीपी बनने के बाद भी गंगा में नहीं रुकेगा सीवर
वाराणसी। गंगा की सफाई में जुटे सरकारी विभाग महज कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं। यही कारण है कि वर्तमान के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और निर्माणाधीन एसटीपी बनकर तैयार भी हो जाएगा तो भी सीवर गंगा में जाने से रोक पाना मुश्किल है। कारण, वाराणसी के एसटीपी शहर से निकल रहे सीवर की क्षमता से कई गुना कम हैं। वर्तमान में केवल 100 एमएलडी सीवर का ही शोधन हो रहा है। जबकि 300 एमएलडी से ज्यादा का सीवर सीधे गंगा में जा रहा है। हालांकि नगर निगम का दावा है कि अब 32 नाले गंगा में गिर रहे हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन

वाराणसी के नालों को गंगा में जाने से रोकने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, संभव है कि उससे थोड़ी राहत मिल जाए, मगर इसके दूरगामी परिणाम नहीं आएंगे। कारण, शहर में प्रतिदिन 400 एमएलडी सीवेज निकल रहा है और केवल 100 एमएलडी का शोधन हो पा रहा है। हालांकि गोइठहां, दीनापुर, और रमना में एसटीपी निर्माणाधीन है। मगर, इनके बन जाने के बाद भी पूरे शहर का सीवेज शोधन नहीं हो पाएगा। क्योंकि इनसे 260 एमएलडी सीवेज का शोधन और हो पाएगा। मतबल साफ है कि सभी एसटीपी बनने के बाद भी वर्तमान आंकड़ों के हिसाब से 60 एमएलडी सीवेज फिर भी बिना शोधन के ही गंगा में गिरेगा। सबसे अहम बात यह है कि शहर का हो रहे विस्तार से यह साफ है कि वर्तमान में निकलने वाले सीवेज में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed