फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बच्चों को शिक्षा से जोड़े, अपना दायित्व निभाएं

बच्चों को शिक्षा से जोड़े, अपना दायित्व निभाएं

Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को शिक्षा से जोड़े, अपना दायित्व निभाएं
ज्ञानपुर। सर्व शिक्षा अभियान का लक्ष्य है कि सब पढ़ें, सब बढ़ें। इसे अभियान को गति देने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अप्रैल में बच्चों के नामांकन रूपी यज्ञ में सभी से सहभागी बन कर सफल बनाने का आग्रह किया गया। ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों और विधायकों से भी सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में छह से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा अगर स्कूल नहीं जाता है तो वहां के प्रधान, शिक्षक और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि उन्हें पढ़ने भेजें। कहा कि पांच अप्रैल से 12 अप्रैल तक ब्लॉकों और न्याय पंचायत केंद्रों में नामांकन मेला आयोजित किया गया है, जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। बताया कि पांच अप्रैल को औराई, छह को भदोही, सात को डीघ, नौ को सुरियावां, 10 को ज्ञानपुर, 11 को अभोली और 12 अप्रैल को सभी 80 न्याय पंचायतों में नामांकन मेला आयोजित होगा। पांच से 30 अप्रैल तक जिले के सभी 1117 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन मेला, गोष्ठी और स्कूल चलो रैली आयोजित की जाएगी। भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चो की पहली शिक्षा होती है, जिस तरह शिक्षक बच्चों को शिक्षा देगे, उसी तरह बच्चे राष्ट्र के निर्माता बनेंगे, कुम्हार जिस तरह मिट्टी को चाक पर ढालता है, उसी तरह बच्चों को शिक्षा देंगे, उसी प्रकार बच्चे शिक्षा के ओर अग्रसर होगे। विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्र ने कहा कि गुरुजन जिस दिन अपने बच्चे की तरह ईमानदारी से शिक्षा देंगे, उस दिन कान्वेंट की तरह परिषदीय शिक्षा का भी विकास हो जाएगा। कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है, शिक्षा बगैर मनुष्य भी पशु के समान होता है। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षक मानव जीवन के उद्देश्य को समझे, बच्चे देश के भावी पीढ़ी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव,बीएसए पीएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed