{"_id":"5a4fddca4f1c1b44198b51a5","slug":"101515183562-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने देखी हेलीपैड के लिए चिह्नित भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने देखी हेलीपैड के लिए चिह्नित भूमि
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी से इलाहाबाद, वाराणसी से लखनऊ तथा काशी के पर्यटन स्थलों के हवाई दर्शन के उद्देश्य से शुरू की जाने वाली पवन हंस सेवा को जल्द शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। हेलीपैड के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण शुक्रवार को प्रमुख सचिव सूचना, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य अवनीश कुमार अवस्थी ने किया। उन्होंने शाम को भीटी गांव स्थित बंदरगाह और डोमरी गांव में चिह्नित जमीन को देखा। इस दौरान पर्यटन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
हेलीपैड के लिए चिह्नित जमीन को जल्द ही पवन हंस के पायलट देखेंगे। उनकी संतुष्टि के बाद ही हेलीपैड पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पर्यटन अधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखन और सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय का भी निर्देश आला अधिकारियों को दिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के लिए चल रहे कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय बद्धता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
प्रमुख सचिव ने काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन भी किया। इसके बाद अन्नपूर्णा मंदिर में माता से आशीर्वाद लिया। मुख्यकार्यपालक एसएन त्रिपाठी से विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यों का निरीक्षण किया। गोयनका भवन के पास चल रहे कार्य सहित अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। उनके संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्रा भी रहे।