फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चिकित्सकों की हड़ताल से भटकते रहे मरीज

चिकित्सकों की हड़ताल से भटकते रहे मरीज

Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों की हड़ताल से भटकते रहे मरीज
भदोही। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) को खत्म कर उसके स्थान पर नेशनल इंडियन कमीशन के गठन का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने विरोध जताते हुए मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कई चिकित्सक छुट्टी पर चले गए। इससे जिले की चिकित्सा सेवा प्रभावित हो गई। कई निजी चिकित्सकों ने केवल अपने अस्पतालों में भर्ती मरीजों को देखा। हड़ताल में दवा दूकानों के खुले रहने के बाद भी चिकित्सा व्यवस्था पंगु रही। चिकित्सकों ने कहा कि सरकार चिकित्सा क्षेत्र का कारपोरेटाईजेशन कर रही है।
विज्ञापन

निजी चिकित्सकों की हड़ताल का मंगलवार को जिले में व्यापक असर रहा। हड़ताल का आह्वान कर आईएमए के चिकित्सकों ने इंदिरा मिल स्थित एक निजी अस्पताल में बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एमसीआई को खत्म कर सरकार की कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश है। एमसीआई में 20 प्रतिशत निर्वाचित और 80 प्रतिशत नामित सदस्य होंगे। ऐसे में स्पष्ट है कि सरकार की मंशा कारपोरेट सेक्टर को लाभ पहुंचाना चाहती है। आईएमए के अध्यक्ष, डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि एमसीआई भंग कर कमीशन बनाना कहीं से भी सही कदम नहीं है। बैठक में विरोध के छह
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदुओं की चर्चा की गई। डॉ. आरके पटेल ने कहा कि निजी कॉलेजों में 60 प्रतिशत सीटें मैनेजमेंट को देकर गरीबों को चिकित्सा शिक्षा से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सुबह 6 बजे से ही हड़ताल शुरू हो गई थी। कई निजी अस्पतालों के गेट पर हड़ताल लिख कर बंदी की सूचना चस्पा कर दी गई थी। इससे चिकित्सा सेवा पंगु हो गई। हड़ताल में दवा की दूकानें शामिल नहीं रहीं। हड़ताल का सर्वाधिक असर चौरी रोड, इंदिरा मिल चौराहे बाईपास मार्ग पर दिखा। हड़ताल में शामिल चिकित्सकों में डॉ. अजहर, डॉ. केपी जायसवाल, डॉ. आरके मिश्र, डॉ. चिन्मय हर्ष, डॉ. अरशद महमूद, डॉ. गुलाम ख्वाजा, डॉ. एसएन शुक्ला, डॉ. मुमताज, डॉ. आनंद विनय, डॉ. बृजेश, डॉ. प्रीति मिश्र आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed