{"_id":"5a4be0d34f1c1b5c0c8b6600","slug":"101514922195-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर किशोर की मौत
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। ज्ञानपुर-भदोही रोड पर मंगलवार को सिंहपुर गांव के समीप कार की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार पलट गई। इससे उसका का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में मृत किशोर अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था।
बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गोपीगंज से ज्ञानपुर की तरफ जा रही कार ने साइकल से जा रहे अल्ताफ (13) पुत्र मो. अब्दुल खालिक निवासी गिरधरपुर, ज्ञानपुर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार भी पलट गई। घटना को लेकर मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल किशोर को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार पलट गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अल्ताफ अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। वह तीन बहनों में सबसे छोटा था। किशोर की मौत की खबर सुनकर उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया। लोग बिलखने लगे।