{"_id":"5a060bf04f1c1b72548bc373","slug":"101510345712-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास के खिलाफ लड़नी होगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास के खिलाफ लड़नी होगी लड़ाई
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हमारे समाज में अंधविश्वास की जड़ें बहुत गहरी हैं। इसके खिलाफ हमें लड़ाई लड़नी होगी, तभी हम विकास की राह में आगे बढ़ पाएंगे। शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित नोबेल आपके द्वार विषयक संगोष्ठी में ये बातें बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वीएन मिश्र ने कहीं।
उन्होंने कहा कि हमें अपने विचारों और ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहना चाहिए। एक ही दिशा में आगे बढ़ते रहे तो कामयाबी निश्चित है। उन्होंने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक गुरु की जरूरत होती है। गुरु ही सही मार्ग पर दिखाता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। नोबेल पुरस्कारों पर चर्चा करते हुए कहा कि विश्व के तमाम विद्वानों को कैंची, टॉवेल, कंघी, बॉटल, साइकिल जैसी छोटी-छोटी वस्तुओं ने विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिला दिया। अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ. एके मिश्र, संचालन डॉ. अनूप कुमार मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्यगोपाल ने किया। इस मौके पर डॉ. जीएन तिवारी, डॉ. विमल शंकर सिंह, डॉ. पी कमल, डॉ. लल्लन प्रसाद जायसवाल, डॉ. मिश्री लाल, डॉ. विक्रमादित्य राय, डॉ. हरिश्चंद्र यादव, डॉ. मीनू लाकड़ा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. ऊर्जस्विता सिंह, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. शोभनाथ पाठक आदि मौजूद थे।