फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खनन माफिया के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन

खनन माफिया के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन

Sun, 05 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन
वाराणसी। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज टिकरी और तारापुर गांव के लोगों ने दूसरे दिन शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। दोनों ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने टिकरी तिराहे पर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन का कारोबार फल-फूल रहा है। कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों संग धरने पर बैठे टिकरी के ग्राम प्रधान सुशील कुमार सिंह का कहना था कि खनन माफिया का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि गंगा किनारे बने मिट्टी के तट बंध को भी काट दिया है, जिससे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पिछले दिनों खनन माफिया के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, अवैध खनन से जो बालू डंप की गई है वह उड़कर खेतों में जमा हो रही है, जिससे फसलों को नुकसान हो है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई का झूठा आश्वासन देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। वहीं, तारापुर के प्रधान कैलाश ने कहा कि ओवरलोड गाड़ियों के आवागमन से गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। धरने में संतोष कुमार सिंह, धनंजय सिंह, जयप्रकाश, अजीत, कौशलेश, कल्लू महाराज, भरत गोड़, सूरज सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed