{"_id":"59989cf34f1c1bab098b495f","slug":"101503173875-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता सहित दो से मोबाइल और नगदी लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता सहित दो से मोबाइल और नगदी लूटा
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात रामनगर थाना क्षेत्र में दो स्थान पर भाजपा नेता सहित दो लोगों से मोबाइल और नगदी लूट लिया और पुलिस देखती रह गई। भुक्तभोगियों की सूचना पर पुलिस सिर्फ पूछताछ और कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित रही। एक ही रात रामनगर कस्बे में दो जगह हुई लूट की वारदात से इलाकाई लोगों में भय का माहौल है।
लंका ऑटो स्टैंड के समीप की अपनी पान दूकान बंद कर पुराना रामनगर निवासी आकाश चौरसिया शुक्रवार की रात 12 बजे के लगभग घर जा रहे थे। टेंगरा मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने आकाश को मारपीट कर उसके पास मौजूद 18 हजार रुपये का मोबाइल और दो हजार रुपये लूट लिया। वहीं, दूसरी वारदात पीएसी तिराहा के समीप हुई। बाइक सवार तीन युवक रामपुर निवासी भाजपा नेता सृजन श्रीवास्तव के पीछे से आए और उनका 22 हजार रुपये का मोबाइल छीन कर टेंगरा मोड़ की ओर भाग निकले। सृजन ने बताया कि वे अपने दोस्त विवेक यादव के साथ पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया।