फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में काउंसलिंग के लिए संकायों में उमड़ी भीड़

बीएचयू में काउंसलिंग के लिए संकायों में उमड़ी भीड़

Fri, 07 Jul 2017 02:35 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में काउंसलिंग के लिए संकायों में उमड़ी भीड़
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग के लिए कला, समाज विज्ञान संकाय, विज्ञान संस्थान में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान जहां केंद्र पर जगह-जगह सूचना चस्पा कराई गई थी वहीं काउंसलिंग के बाद बाहर आए छात्र-छात्रा बहुत उत्साहित दिखे। इस बीच कला संकाय में दूसरे दिन की काउंसलिंग में 351 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

बीएचयू में नए सत्र में दाखिले को लेकर कैंपस के विभागों में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। नियमानुसार रैंक के हिसाब से संकायों में बने काउंटर पर प्रमाण पत्रों की जांच के बाद छात्रों को कंप्यूटर पर विषय चुनने के साथ ही छात्रावास के लिए आवेदन की सुविधा दी गई है। साथ ही इस बार कला संकाय में दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस जमा करने के लिए बैंक का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। केंद्र पर ही फीस जमा हो रही है। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कला संकाय में 351 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें सर्वाधिक 253 पुरुष और 98 महिला अभ्यर्थी रहे। उधर विज्ञान संस्थान में बीएससी मैथ की काउंसलिंग के लिए पहले दिन गुरुवार को 884 को बुलाया गया था, जिसमें से 305 ने भाग लिया।
विज्ञापन

भू भौतिकी विभाग में 12 से काउंसलिंग
विश्वविद्यालय के भू भौतिकी विभाग में एमएससी और भू भौतिकी पहले सेमेस्टर में दाखिले के लिए 12 जुलाई से काउंसलिंग होगी। विभागाध्यक्ष ने बताया कि श्रेणीवार कट आफ रैंक जारी किया जा चुका है। बताया कि 13 जुलाई तक काउंसलिंग चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed