{"_id":"595d50c54f1c1b3e2a8b4791","slug":"101499287749-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ : पांच कालेजों में प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ : पांच कालेजों में प्रवेश पर रोक
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विद्यापीठ से संबद्ध अन्य महाविद्यालयों पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है। भौतिक सत्यापन के लिए समय से महाविद्यालय का निरीक्षण न कराने पर उन पर कार्रवाई की गई है। इन कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसमें चंदौली के चार और मिर्जापुर का एक कालेज शामिल है।
चंदौली के श्री विजय बहादुर महाविद्यालय बबुरी, मां यमुना गर्ल्स कालेज ऑफ एजूकेशन भोजापुर, चौधरी रामदास महिला महाविद्यालय तियरा और स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज महिला महाविद्यालय बरहन तियरा और मिर्जापुर के विष्णु चरण सिंह महाविद्यालय विरोही को मार्च 2014 में संबद्धता दी गई थी। तीन साल के अंदर महाविद्यालयाें को भौतिक सत्यापन के लिए निरीक्षण कराना होता है। निरीक्षण कराने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2017 निर्धारित थी लेकिन तय समय तक महाविद्यालय ने निरीक्षण नहीं कराया। निरीक्षण मंडल की संस्तुति पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ये कार्रवाई की गई है। तीस जून को इन महाविद्यालयों की संबद्धता अवधि भी समाप्त हो चुकी है। बता दें कि मंगलवार को सामूहिक नकल के मामले में सात महाविद्यालयों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई की थी।