फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   101 quintal offerings will be offered in Mani Mandir, 511 quintal offerings will be offered in Annapurna Temple.

Varanasi News: मणिमंदिर में 101 क्विंटल, अन्नपूर्णा मंदिर में 511 क्विंटल का लगेगा छप्पन भोग

Sat, 26 Oct 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
101 quintal offerings will be offered in Mani Mandir, 511 quintal offerings will be offered in Annapurna Temple.
- पांच हजार घरों से आएगी रसोई, भरा जा रहा है डिजिटल फार्म
विज्ञापन

- शहर के मंदिरों में सजेंगे एक हजार क्विंटल अन्नकूट का भोग
- दो नवंबर को मंदिरों में सजाई जाएगी अन्नकूट की झांकी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शिव की नगरी में अन्नकूट की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। कहीं लड्डुओं के मंदिर बनेंगे तो कहीं छप्पन भोग की झांकी सजेगी। मंदिरों में छप्पन भोग तो तैयार हो रही हैं, घरों में भोग की थाली तैयार होगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां अन्नपूर्णा, मां विशालाक्षी, बड़ा गणेश सहित धर्मसंघ परिसर स्थित मणिमंदिर में भव्य रूप में अन्नकूट की झांकी सजाई जाएगी।
धर्मसंघ स्थित मणिमंदिर में होने वाला अन्नकूट महोत्सव इस बार बेहद खास होगा। मंदिर में 101 क्विंटल का छप्पन भोग सजाया जाएगा। वहीं, पांच हजार घरों से तैयार रसोई भी महालक्ष्मी को अर्पित की जाएगी। धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि घरों की रसोई में तैयार भोग से मंदिर में अन्नकूट की झांकी सजाई जाती है। इस बार घर की रसोई के लिए डिजिटल फाॅर्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा मंदिर में इस बार 511 क्विंटल का अन्नकूट सजाया जाएगा। मां विशालाक्षी देवी के महंत राधेश्याम दुबे ने बताया कि माता के दर्शन के लिए दो नवंबर को सुबह पांच बजे मंदिर के पट खुल जाएंगे। मां विशालाक्षी की झांकी विभिन्न प्रकार के लड्डू से सजाया जाएगा। बड़ा गणेश मंदिर में भी दो नवंबर को अन्नकूट की झांकी सजेगी। इसके अलावा शहर के अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में भी अन्नकूट की झांकी सजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed